- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
खाद्य विभाग अब दुकानों पर जांच रहा लड्डू-मोदक
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम की नजर अब उन दुकानों की ओर है, जहां मोदक और लड्डुओं को बेचा जा रहा है। बीते दिन शाम को जांच की गई। शनिवार को भी जांच व सैंपल लेने की कार्रवाई को अंजाम देने की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी है।
उज्जैन : बीते कुछ दिनों पूर्व विभाग की टीम ने दूध, घी, खाद्यान्न सामग्री आदि की जांच व सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू की थी। बीच में यह कार्रवाई थम गई थी, लेकिन अब विभाग के अधिकारी गणेशोत्सव हेतु विक्रय किए जाने वाले मोदक व लड्डुओं की भी जांच करने के लिए मैदान में उतर आए है। अधिकारियों ने बताया कि बीते दिन शहर की विभिन्न दुकानों पर जाकर जांच कर सैंपल लिए गए है। आज भी दोपहर बाद से कार्रवाई जारी रहेगी।
सौ से पांच सौ रुपए तक भाव
बता दें कि शहर में कई दुकानों पर मोदक व बूंदी, बेसन आदि के लड्डुओं को बेचा जा रहा है। ऐसी भी कई दुकानें है, जहां मोदक, लड्डु के भाव सौ रुपए प्रति किलो है। जबकि बड़ी व नामी दुकानों की यदि बात करें तो अधिकांश पर तीन सौ से पांच सौ रुपए प्रति किलो ही सामग्री बेची जा रही है। बात साफ है कि कम भाव की सामग्री की क्वालिटी कैसी हो सकती है। विभाग के अधिकारियों की यदि माने तो अधिकांश दुकानदार मोदक, लड्डुओं को बनाने में हल्की किस्म का बेसन और देसी घी का उपयोग कर रहे है।
सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगोंं की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। गणेशोत्सव के दौरान मिलावटी लड्डू आदि बेचने से गुरेज नहीं किया जा रहा है, ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -एमएल मारू, जिला आपूर्ति नियंत्रक