- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
गोली की रफ्तार से लगा पत्थर:उज्जैन में कुएं की खुदाई में की जा रही अवैध ब्लास्टिंग ने ली सहायक सचिव की जान
शासकीय गोदाम पर गेहूं तुलवाई करवा रहे सहायक सचिव के सिर पर गोली की रफ्तार से आया पत्थर लगा और उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटनाक्रम से अफरा तफरी मच गई। साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेज दी।
घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि तहसील के ग्राम कालूखेड़ी में शासकीय गोदाम पर गेहूं तुलवाई का काम ग्राम पंचायत झीतरखेड़ी के सहायक सचिव लक्ष्मण पिता रामसिंह राजपूत निवासी ग्राम उज्जैनिया द्वारा कराया जा रहा था। गोदाम के समीप ही शासकीय कुएं की खुदाई चल रही है। जिसमें ब्लास्टिंग की जा रही थी। सोमवार दोपहर 3 बजे पहला ब्लास्ट होने पर गेहूं तुलवाई करा रहे सहायक सचिव और अन्य लोगों ने कुछ देर के लिए धमाके रोकने के लिए कहा, लेकिन खुदाई कर रहे लोग नहीं रुके। दूसरा ब्लास्ट होते ही एक पत्थर उछला और सहायक सचिव के सिर पर गोली की रफ्तार से आकर लगा। लक्ष्मण राजपूत का सिर फट गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत सोसायटी से जुड़े लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। एसडीएम गोविंद दुबे ने बताया कि बोरवेल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।