- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
घने बादलों का डेरा…:शहर सूखा, जिले की 5 तहसीलों में हल्की बारिश; 15 जुलाई तक बनी रहेगी बारिश की स्थितियां, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
शहर में मंगलवार को दिनभर घने बादलों ने डेरा जमाए रखा लेकिन बारिश के नाम पर दिनभर सूखा रहा। हालांकि बीते 24 घंटों के भीतर जिले की पांच तहसीलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इधर, बुधवार को भी मौसम विभाग ने जिले में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार सक्रिय सिस्टम के असर से आगामी 15 जुलाई तक बारिश की स्थितियां बनी रहने की संभावना है।
मंगलवार को शहर में दिनभर घने बादल छाए रहे। दिनभर 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमी वाली तेज हवा चलती रही। इससे दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। हालांकि दिन में आर्द्रता 88 प्रतिशत होने से मौसम में उमस का असर बना रहा।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से रात में गर्मी के साथ उमस का असर बढ़ गया। सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, शासकीय जीवाजी वेधशाला में बीते 24 घंटों के भीतर बारिश का आंकड़ा शून्य रहा।
वेधशाला में अब तक 241 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटों के भीतर जिले में घट्टिया तहसील में 8 मिमी, माकड़ौन में 8 मिमी, झारड़ा में 3 मिमी, महिदपुर में 2 मिमी और तराना में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।