- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
चरक कोविड सेंटर बंद…माधव नगर में अब 40 बेड
उज्जैन जिले में कोरोना खत्म…शेष 60 बेड पर होगा अन्य बीमारियों का उपचार
उज्जैन। जिले में कोरोना वायरस का जोर पूरी तरह से खत्म हो गया है। लगातार गिरती पॉजीटिव्ह मरीजों की संख्या के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने अस्थायी स्टॉफ को मंगलवार दोपहर पश्चात तत्काल प्रभाव से हटा दिया वहीं चरक स्थित कोविड सेंटर को ऑफिशियली पूरी तरह से बंद करते हुए शा.माधवनगर में भी मात्र 40 बेड आरक्षित कर दिए हैं। 100 बेड वाले इस हॉस्पिटल के शेष 60 बेड अब अन्य बीमारियों के मरीजों के उपचार में काम आएंगे।
मंगलवार को कलेक्टर आशीषसिंह ने एक आदेश जारी करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रखे गए अस्थायी स्टॉफ को हटा दिया है। तीन अलग-अलग आदेश में अस्थायी स्टॉफ को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने के निर्देश दिए। उसी अनुसार चरक कोविड सेंटर एवं शा.माधवनगर सहित सभी जगह पर कोविड के लिए रखा गया स्टॉफ हटा दिया गया।
चरक अस्पताल स्थित कोविड सेंटर से इन्हे हटाया…
आयुष चिकित्सक-07
फार्मासिस्ट- 03
स्टॉफ नर्स-40
शा.माधवनगर से हटाया गया स्टॉफ
स्टॉफ नर्स- 25
आयुष चिकित्सक-03
हटाई गई स्टॉफ नर्स
मेला कार्यालय से 02
कोविड कमांड सेंटर से 03
भैरवगढ़ जेल से 01
सेंपलिंग से 01
हटाए गए अन्य आयुष चिकित्सक
कोविड कमांड
सेंटर से 02
आरआरटी बडऩगर से 02
आरआरटी 2 एवं 3 से 01-01
भैरवगढ़ प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र से 01
सेम्पलिंग की 6 टीमों से 06
चरक स्थित कोविड सेंटर अब औपचारिक रूप से पूरा बंद…..
इस संबंध में चर्चा करने पर सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल ने बताया कि सभी अस्थायी स्टॉफ को मंगलवार दोपहर हटा दिया गया है। चरक स्थित कोविड सेंटर अब औपचारिक रूप से पूरा बंद हो गया है। शा.माधवनगर में 100 बेड थे। इनमें से अब कोरोना पॉजीटिव्ह के लिए केवल 40 बेड रखे गए हैं। शेष 60 बेड पर अब अन्य बीमारियों से पीडि़तों को भर्ती करके उपचार दिया जाएगा,जोकि चल रहा है।