- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
चुनाव ड्यूटी में लगे 4000 कर्मचारियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, खाने का मेन्यू तैयार
सार
Ujjain: 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में ड्यूटी देने वाले लगभग 4000 कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 135 रुपए में भोजन और 83 रुपए वाली नाश्ते की थाली वितरित की जाएगी।
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी का दौर अब आखरी चरण में चल रहा है निर्वाचन विभाग ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने में लगा हुआ है। वहीं 16 और 17 नवंबर को ड्यूटी देने वाले लगभग 4000 कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 135 रुपए में भोजन और 83 रुपए वाली नाश्ते की थाली वितरित की जाएगी।
विधानसभा चुनाव संपन्न करने के लिए 16 नवंबर को सुबह से सामग्री वितरण का कार्य किया जाना है। वहीं 17 नवंबर को चुनाव होने हैं जिसके लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग 4000 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 48 घंटे लगातार काम करने वाले इन कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन देने हेतु खाद्य विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग द्वारा दो शिफ्ट में नाश्ता और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को खाद विभाग इस बार कर्मचारियों के लिए पांच पूरी, पनीर की सब्जी, गुलाब जामुन, तली हुई हरी मिर्च, दाल फ्राई का भोजन रहेगा। वहीं अधिकारियों के लिए रोटी, जीरा राइस, पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, दाल, पापड़, सलाद, अचार के साथ खाना दिया जाएगा।