- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
चेन्नई से आए दो हवाई जहाज:दताना-मताना हवाई पट्टी से होगी पायलट ट्रेनिंग
कोरोना काल में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं को लिए यह अच्छी खबर है कि अब उज्जैन में ही पायलेट बनने लगेंगे। देवास रोड स्थित दताना-मताना हवाई पट्टी से फिर से पायलट ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है। वर्ष के अंत से पहली बैच की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
ट्रेनिंग के लिए डीजीसीए यानी केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन नई दिल्ली से बिहार की उन्नत नालंदा एविएशन प्रालि कंपनी का अनुबंध हुआ है। लिहाजा कंपनी ने ट्रेनिंग के लिए चेन्नई से दो हवाई जहाज -सेशना वन 7 टू आर फोर सीटर, अमेरिका के लेटेस्ट डिजिटल माॅडल- मंगवा लिए है। पांच और बुलवाए जा रहे हैं। अन्य तैयारियों पर भी कंपनी यहां करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यहां यश एयरवेज कंपनी ट्रेनिंग दिया करती थी। फिल्म अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान भी यहां ट्रेनिंग ले चुके हैं। 19 अगस्त 2019 को बिहार की कंपनी को ट्रेनिंग के लिए टेंडर अवार्ड पारित हुआ था।