- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- महाकाल की भस्म आरती में सियासी मौजूदगी: केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, राज्यमंत्री केपी मलिक ने लिया आशीर्वाद, तड़के भोर में मंदिर पहुंचे दोनों नेता
- महाकाल मंदिर में भोर की शुरुआत भस्म आरती से, सभा मंडप से खुले गर्भगृह के पट: वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और दिव्य श्रृंगार के हुए दर्शन
- MP में बड़े IPS तबादले: उज्जैन जोन से हटे ADG उमेश जोगा, राकेश गुप्ता को सौंपी गई कमान
- स्वस्ति वाचन के साथ खुले सभा मंडप के रजत पट: जल-पंचामृत अभिषेक के बाद महा निर्वाणी अखाड़े ने चढ़ाई भस्म, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
चोरी की नीयत से स्टेशन परिसर में घूम रहे थे
ट्रेनों में लगातार हो रही चोरियों के चलते जीआरपी दबाव में है। जीआरपी की अनदेखी के चलते ट्रेनों में चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जीआरपी ट्रेनों और शहर में संदिग्धों की तलाश कर धरपकड़ कर रही है। शुक्रवार रात जीआरपी ने चोरी की नीयत से रेलवे स्टेशन परिसर में घूम रहे दो लोगों को पकड़ा है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। ट्रेनों में यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
ट्रेनों में गश्त करने और स्टेशनों पर सर्चिंग अभियान चलाने के बावजूद भी जीआरपी इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगा सकी है। शुक्रवार रात को जीआरपी ने सर्चिंग अभियान चलाते हुए दो आरोपी शकील खान पिता अज्जू खान निवासी मैली गली, एटलस चौराहा उज्जैन और नूर मोहम्मद पिता ताज मोहम्मद निवासी बेगमबाग कॉलोनी को पकड़ा है।
इनसे अभी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी की नीयत के स्टेशन परिसर में घूम रहे थे। यह किसी वारदात को अंजाम दे उससे पहले ही जीआरपी ने उन्हें धरदबोचा। ज्ञात रहे दो दिन पहले भी जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को पकड़ा था।
पांच संदिग्ध और मौजूद
जीआरपी ने भले ही दो लोगों को पकड़ा है लेकिन थाने में पांच संदिग्ध और हैं जिनमें से दो को बंदीगृह में रखा है तो तीन को हथकड़ी लगाकर थाने में बैठा रखा है। इसके बाद में जीआरपी अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं।
सूत्रों के मुताबिक जीआरपी पांचों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। यदि महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिलती तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा लेकिन प्रश्न यह उठता है कि यदि उन्हें छोड़ दिया गया तो फिर बंदीगृह में और हथकड़ी लगाकर क्यों रखा गया है। हालांकि जीआरपी अधिकारिक रूप से कुछ कहने को तैयार नहीं।