- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
जमीन-कुर्सी पर मरीज आए तो पलंग-बिस्तर तक जुटा रहे, ट्रक में 100 पलंग और इतने ही बिस्तर भिजवाए
कोरोना की लहर के बीच प्रशासन-डॉक्टर भी हार नहीं मान रहे। माधवनगर की ओपीडी में जब मरीजों को अचानक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, तो जमीन और कुर्सी पर ही इलाज शुरू कर दिया गया। अब बेड कम पड़ने लगे तो पलंग-बिस्तर तक जुटाए जा रहे हैं।
बुधवार को कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने दूरदर्शिता का परिचय दिया। ताबड़तोड़ आरडी गार्डी कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया गया। निर्देश दिए कि आपके यहां ट्रक पहुंच रहा है, शीघ्र इस ट्रक में 100 पलंग और इतने ही बिस्तर भिजवाएं। रात 9 बजे ट्रक पहुंचा भी और मय बिस्तर के 100 पलंग भी ले ही आया। बढ़ते मरीज और घटते बेड के बीच जिम्मेदारों का ये संघर्ष सैल्यूट का हकदार है।