- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
जीएसटी सर्वे:उज्जैन के प्रसिद्ध बाफना नमकीन पर जीएसटी टीम पहुंची
उज्जैन के प्रसिद्ध बाफना नमकीन पर जीएसटी सर्वे के लिए टीम पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब 20 लोगों की टीम सतीगेट स्थित नमकीन के शोरूम पर पहुंची। टीम ने यहां दबिश दी और शटर गिराकर ग्राहकों की आवाजाही रोक दी। जीएसटी विभाग को सूचना मिली थी कि यहां से जीएसटी की चोरी की जा रही है। हालांकि मामले में जीएसटी विभाग ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक बाफना का मिठाई व नमकीन का करोड़ों का कारोबार होने के बावजूद काफी कम जीएसटी जमा कराए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान विभाग की कारें सतीगेट पर खड़े हुए तो कई बार जाम की स्थिति भी बनी। गोपाल मंदिर क्षेत्र में चल रही इस कार्रवाई से व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारी भी चिंता में आ गए।