- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
जेईई एडवांस में 20 से अधिक विद्यार्थियों को सफलता
उज्जैन :- आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित हुई जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) एडवांस्ड-2017 का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया। शहर के भी 20 से अधिक विद्यार्थियों को इसमें सफलता मिली है। जेईई एडवांस्ड के बाद चयनित हुए विद्यार्थी अब देश के आईआईटी में एडमिशन पा सकेंगे।
इस बार आईआईटी मद्रास की ओर से इस परीक्षा को आयोजित किया था। 21 मई को हुई परीक्षा में जेईई मैन्स के आधार पर चयनित हुए 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 4 जून को ही इसकी आंसर की जारी की थी। रविवार को जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। शहर में चार स्थानों पर जेईई एडवांस्ड की कोचिंग की तैयार मुख्य रूप से करवाई जाती है। इन संस्थानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार 20 से अधिक विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड में सफलता मिली है। रंगबावड़ी निवासी प्रतीक पिता गोपाल यादव ने ऑल इंडिया 1278वीं रैंक हासिल की। ओबीसी कैटेगरी में प्रतीक की 178वीं रैंक रही। उसे 366 में से 257 अंक मिले। प्रतीक ने बताया कोटा से उसने एग्जाम की तैयारी की थी आैर उज्जैन में 21 मई को परीक्षा दी थी। अच्छी रैंक मिलने से उसे देश के किसी भी आईआईटी में आसानी से प्रवेश मिलने की संभावना है। उसका सपना सिविल अथवा कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने का है।