- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
ट्रांसपोर्ट कारोबारी को उसी के कर्मचारी ने लगाई 20 लाख रुपए की चपत
उज्जैन । ट्रांसपोर्ट कारोबारी अकाउटेंट द्वारा चेक चोरी के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खातों से करीब २० लाख रु. निकालने का मामला सामने आया है। मामले में कारोबारी ने माधवनगर पुलिस को शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक हरिहर नगर निवासी जगदीशलाल हुरिया पिता दौलतराम न्यू ओरिएंट ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। कार्यालय दुर्गा प्लाजा देवास रोड पर है। इनका खाता पंजाब एंड सिंध बैंक की फ्रीगंज शाखा में है। जगदीश ने अपने यहां अकांउट वे बैंक संबंधी कार्य के लिए सुनील कासलीवाल को रखा था। करीब ८-१० साल से कासलीवाल ट्रांसपोर्ट पर काम कर रहा है।
हुरिया का आरोप है सुनील पर विश्वास के चलते साइन किए हुए चेक उसे सौंप रखे थे ताकि जरूरत के वक्त काम आ सके लेकिन उसने इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए उनके साइन किए हुए चेक से २० लाख रुपए बैंक से निकाल लिए। बैंक कर्मचारियों से सांठगांठ कर स्वयं का मोबाइल नंबर हुरिया क अकाउंट पर रजिस्टर्ड करवा लिया था। इससे सभी लेनदेन के मैसेज उसके मोबाइल पर आते थे। बीते दिनों आयकर भरने के लिए हुरिया ने सभी बैंकों के स्टेटमेंट निकाले तो धोखाधड़ी की जानकारी लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।