- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
ट्रेन में चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार
उज्जैन। आरपीएफ व जीआरपी थाने की टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाली एक महिला व उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों काफी समय से उज्जैन-इंदौर व रतलाम रूट की ट्रेनों में चोरी कर रही थी। पुलिस ने दोनों से करीब 50 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
आरपीएफ व जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी मंजू 55 साल व बेटी अन्नू उर्फ अंजली 23 साल को गिरफ्तार किया है। दोनों को स्टेशन पर पुलिस ने कैमरे में देखा तो लगा कि संदिग्ध है। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। तलाशी के दौरान 25 हजार रुपए नकद व सोने के जेवर मिले। पूछताछ में दोनों जवाब नहीं दे पाई। जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया दोनों ने ट्रेन में चार वारदात स्वीकारी है जिसमें माल भी बरामद कर लिया गया। दो बड़ी वारदात और सामने आई है। दोनों महिलाएं ट्रेन में चढऩे उतरने वाली महिलाओं पर नजर रख उनके पर्स चुरा लेती थी।
मंदिरों में चेन चुराने वाली गैंग से पूछताछ
इधर मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की गले की चेन दांत से काटकर चुराने वाली यूपी निवासी महिला चोर गैंग से महाकाल थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला सरगना पूजा पति अजय (24) निवासी हीरापुर, ज्योति पति राजकुमार 20 साल निवासी बिबरिया आजमगढ़ व मधु निवासी गाजीपुर उत्तरप्रदेश से महाकाल पुलिस पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगा रही है। पूजा व ज्योति पति से काफी समय से अलग हो गई व चोरी की वारदातों में लिप्त है। उत्तरप्रदेश पुलिस से भी तीनों का आपराधिक रिकार्ड मंगाया गया है।