- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया विरोध
जिला चिकित्सालय में मरीज के परिजनों द्वारा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के विरोध में डॉक्टरों द्वारा सुबह काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया साथ ही एक घंटे काम बंद रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की गई।शनिवार रात पंवासा निवासी श्वेता तिवारी को परिजन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। यहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर जितेन्द्र रघुवंशी से महिला के परिजनों द्वारा मारपीट की गई साथ ही अन्य कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की थी। मारपीट में डॉक्टर रघुवंशी के हाथ में चोट भी आई थी।
घटनाक्रम के बाद डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया वहीं कोतवाली थाने में राजेन्द्र तिवारी व अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण भी दर्ज कराया था। डॉक्टर रघुवंशी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर कल एसपी एमएस वर्मा को ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त सुरक्षा की मांग की थी वहीं आज सुबह सभी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए एक घंटे काम भी बंद रखा।