- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
तप की अनूठी बोली, रूपये नहीं 11.71 लाख बार करेंगे पूजा
उज्जैन | श्वेतांबर जैन समाज हमेशा कार्यक्रमों में रुपयों की बोली लगाकर धर्म लाभ लेता है लेकिन दो साध्वियों की तपस्या पूर्ण होने पर समाजजनों ने पारणा की बोली रुपए की जगह 11 लाख 71 हजार बार भगवान की पूजा करने जैसी तप की लगाई।
यह आयोजन खाराकुआं में श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी के सामने स्थित सागर आराधना भवन में हुआ। यहां चातुर्मास में विराजित मुक्ति दर्शना श्रीजी की शिष्या साध्वी भक्ति दर्शना श्रीजी व पराग दर्शना श्रीजी ने 110 दिन की श्रेणी तप की आराधना की थी। आराधना की पूर्णाहुति पर समाजजनों की मौजूदगी में साध्वियों को पारणा कराने के लिए श्रेणी तप की बोली लगाई। दर्शन की बोली 11 लाख 71 हजार बार भगवान की प्रतिमा की 9 अंग की पूजा की लगी, जो उज्जैन की सीमा बेन गादिया ने ली। ज्ञान की बोली 81 लाख स्वाध्याय की लगी। तप की बोली भी 11 भाग्यशालियों ने ली। जयंतीलाल जैन तेलवाला ने बताया यह सारे तप समाजजनों को समय अनुसार तीन वर्ष में पूरे करने होंगे।