- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे…याद आए मो. रफी
उज्जैन। स्वर शृंगार म्यूजिक ग्रुप द्वारा महान पाश्र्व गायक मोहम्मद रफी साहब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर सदाबहार युगल गीतों की प्रस्तुतियां हुई। सर्द मौसम में गीतों की गर्माहट से श्रोता-दर्शक झूमते नजर आए।
गीतों भरी महफिल
सुहानी रात ढल चुकी… का आयोजन सोमवार को संकुल हॉल कालिदास अकादमी में किया गया। अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी तथा संयोजक महेश टटवाल ने बताया संस्था के वरिष्ठ एवं नवोदित कलाकार डॉ. मोहम्मद शादाब, हर्ष मिश्रा, संजय गेहलोत, रघुनाथ सूर्यवंशी, गजेन्द्रप्रताप सिंह, शक्ति सिंह, रवि चौबे, विजय जोशी, धीरज शर्मा, रमेश दायमा, सोनाली सिंह, संध्या गरवाल, कल्पना टटवाल, नुपुर कौशल, वृशाली कुलकर्णी, खुशबू जैन, कुसुम नागवंशी, कुहू जोशी, श्रुति जोशी ने गीतों के माध्यम से स्वरांजलि प्रस्तुत की।
संगीत के माधुर्य में सजे स्वर
दीपेश जैन एवं जयेन्द्र रावल के संगीत संयोजन में बृजेश अंजान, असलमभाई, अनिल कुरेल, सोनू ललावत, हिमांशु मेहर वाद्य यंत्रों के अद्भुत समायोजन से गीतों को माधुर्यता प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर युवा संगीतज्ञ सावनकुमार को रफी स्मृति कला सम्मान-2019 से नवाजा गया। संचालन नवतेजसिंह एवं अशोक व्यास भोपाल ने किया।