- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
तेजा दशमी:मन्नत पूरी होने पर चढ़ाये निशान, मंदिरों में भीड़
उज्जैन। तेजा दशमी पर शहर के तेजाजी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। चेरिटेबल स्थित तेजाजी महाराज मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार लगी। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में भक्त पहुंचे और मंदिर पर निशान भी चढ़ाये। इसके अलावा अन्य मंदिरों में छत्री निशान लेकर लोगों ने दर्शन किये। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर भक्तों द्वारा तेजाजी महाराज को निशान चढ़ाये जाते हैं। इसके अलावा परिवार की सुख समृद्धि की कामना से लोगों ने नारियल, फूल प्रसाद चढ़ाकर तेजाजी के दर्शन किये।