- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
दर्दनाक हादसा..नदी में गिरी कार ,दूल्हे सहित 9 बारातियों की मौत
बड़ा हादसा: बरात ले जा रही कार नदी में गिरी, 9 लोगों की मौत
उज्जैन आ रही थी बारात
उज्जैन / कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई।
इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बरात बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है।
जानकारी के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे निकल कर उज्जैन बरात ले कर जा रहे थे। इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई।
कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों द्वार कार को देखने पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद ही राहत कार्य शुरू हो पाया।
पुलिस की गोताखोर टीम अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है, पुलिस की टीम अभी भी जांच कर रही है कहीं कोई और कोई व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी शवों को MBS अस्पताल में रखा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार हादसे पर अफसोस प्रकट किया और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है, उन्होंने प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं हर सहयता की जाए।