- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
दशहरा मैदान पर जलेगा रावण, मुंह पर होगा मॉस्क
उज्जैन:लम्बी उहापोह के बाद केंद्र सरकार ने दशहरा पर रावण के पुतले के दहन की अनुमति दे दी है। इधर उज्जैन में दशहरा मैदान पर दशहरा पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम पूरे जोर शोर से करने की तैयारी दशहरा उत्सव समिति ने कर ली है। सोमवार को आयोजकों का प्रतिनिधि मण्डल कलेक्टर से मिलेगा। मोटी-मोटी बातों पर सहमती बनने के बाद रावण के पुतले का निर्माण और आतिशबाजी की तैयारी प्रारंभ हो जाएगी।
दशहरा मैदान पर रावण दहन उत्सव मनानेवाली समिति के सदस्य मनीष शर्मा के अनुसार रावण का पुतला दहन करने का आदेश जारी होने के बाद हमने औपचारिक चर्चा कर ली है। यह तय हुआ है कि सोमवार को कलेक्टर से मिलेंगे। कुछ बातों पर चर्चा होने के बाद तैयारियां प्रारंभ कर देंगे। समय कम है लेकिन पूर्व की तरह ही रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आतिशबाजी भी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद की जाएगी।
कोरोना से बचाव का संदेश देगा पुतला
श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते रावण के पुतले के मुंह पर इस बार मॉस्क लगाया जाएगा, ताकि वह जनता के बीच संदेश दे सके। इसीप्रकार इस बार की थीम कोरोना वायरस रहेगी, जो कि रावण के पुतले के साथ दहन होगा। उन्होने बताया कि 6 फिट की सामाजिक दूरी आदि को लेकर जैसे निर्देश मिलेंगे, तैयारी करेंग।
महाकाल सवारी आएगी सीमा पूजन करने
इधर सूत्रों का कहना है कि दशहरा पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा महाकाल की पालकी नये शहर में भ्रमण करेगी और सीमा पूजन के लिए दशहरा मैदान पहुंचेगी। वर्ष में एक बार केवल दशहरा के दिन ही बाबा महाकाल नए शहर में भ्रमण करते हैं। उनकी अगवानी को लेकर तथा सवारी मार्ग एवं मार्ग पर भीड़ एकत्रित न हो,इसे लेकर आगामी दिनों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा रणनीति बनाई जाएगी। इस संबंध में चर्चा के लिए प्रशासक सुजानसिंह रावत को मोबाइल फोन लगाया गया। उन्होने हमेशा की तरह रिसिव्ह नहीं किया।