- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
दस मिनट बाद चली स्क्रीन, किसानों को बुलाने के लिए बंद कराई नीलामी
उज्जैन | कृषि उपज मंडी में गुरुवार सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इसके लिए मंडी के नीलाम शेड के बीच में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। तय समय पर सीएम ने बोलना शुरू किया। दस मिनट तक स्क्रीन बंद रही। उनकी आवाज ही सुनाई दी। इसके बाद दूसरा सिस्टम लगाया गया। तब कहीं जाकर किसानों को सीधा प्रसारण दिखाई दिया। किसानों को कार्यक्रम में बुलाने के लिए नीलामी भी बंद कराई गई। भावांतर भुगतान योजना के तहत सीएम के कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश की सभी कृषि उपज मंडियों में किया गया। इस दौरान मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, सचिव राजेश गोयल मौजूद थे।
भावांतर भुगतान योजना 16 अक्टूबर से लागू होगी। इसके लिए 15 अक्टूबर तक किसानों के पंजीयन कराए जा रहे हैं। जिले में 70 खरीदी केंद्रों पर पंजीयन हो रहा है। अब तक 58 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। योजना में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, उड़द, तूअर शामिल है।
पंजीयन के बाद मिलेगा एसएमएस, अंतर की राशि दो महीने में आएगी खाते में
पंजीयन के बाद किसानों को एसएमएस भेजे जाएंगे। इसके बाद भावांतर भुगतान योजना के पोर्टल पर किसानों के पंजीयन की जानकारी राजस्व िवभाग को भेजी जाएगी। राजस्व विभाग 30 अक्टूबर तक इसका सत्यापन करेगा। मंडी में उपज बेचने के दौरान किसानों को भावांतर भुगतान योजना का पंजीयन नंबर भी नोट कराना होगा। किसानों को भाव में अंतर की राशि दो महीने बाद खाते में मिलेगी।