- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, जयकारों से गूंजा परिसर
- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को तेज बारिश से मिली कुछ राहत
उज्जैन | दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के बाद सोमवार को भी बारिश का क्रम बना रहा। दिनभर भारी उमस और गर्मी के बाद दोपहर में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शाम को तेज बारिश ने पूरे शहर को भीगो दिया। बारिश के बाद मौसम में भी कुछ ठंडक आई, जिससे उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। गर्मी बढ़ने के कारण स्थानीय बादल बनने से यह बारिश हो रही है। सोमवार को दोपहर तक मौसम में भारी उमस और गर्मी बनी रही। दिन में तापमान भी आधा डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री हो गया। दोपहर 3 बजे से बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। शाम 6.30 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद 6.30 बजे से लगभग आधा घंटा तेज बारिश हुई। दो घंटे में लगभग एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रात तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।
जिले में अब तक औसत 27.47 इंच बारिश रिकॉर्ड की है, जो औसत 35.67 इंच से 8.2 इंच कम है। 1 जून से 11 सितंबर तक उज्जैन तहसील में 28.34 इंच, घट्टिया में 24.40 इंच, खाचरौद में 29.21 इंच, नागदा में 37.48 इंच, बड़नगर में 25.07 इंच, महिदपुर में 21.33 इंच और तराना में 26.25 इंच बारिश हुई है।