- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
दुकान में अखबार पढ़ रही महिला के गले से चेन झपटी
उज्जैन । बुधवार सुबह बुधवारिया बाजार स्थित किराना दुकान पर बैठी महिला के गले से दो बदमाश सोने की चेन झपटकर भाग गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले की शिकायत जीवाजीगंज थाने पर की गई है। चेन ले जाने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसके फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं जिससे बदमाश शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।बुधवारिया बाजार निवासी पुष्पा पति ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र ६५ वर्ष सुबह ७.३० बजे के लगभग अपने निवास पर किराना दुकान के अंदर बैठकर अखबार पढ़ रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसने झपट्टा मारकर पुष्पा अग्रवाल के गले से २५ ग्राम वजनी सोने की चेन खींच ली। इस बीच काउंटर पर रखी बर्नी नीचे गिरकर टूट गई। चेन झपटने वाला बदमाश इसके बाद नीचे उतरा और कुछ दूरी पर एक्टिवा लेकर खड़े अपने साथी के पीछे बैठा और फिर दोनों वहां से गोंदा चौकी की ओर निकल गए। किराना दुकान के समीप सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें दोनों बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा पुष्पा अग्रवाल भी उनके पीछे कैमरे में दिखाई पड़ रही है। गोंदा चौकी में भी लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाश दिखाई पड़ रहे हैं। संभावना है कि वारदात करने के बाद दोनों बदमाश गोंदा चौकी होते हुए मिर्जा नईम बेग मार्ग होते हुए भाग गए। वारदात होने के बाद पुष्पा अग्रवाल के पुत्र विजय अग्रवाल अपनी मां के साथ जीवाजीगंज थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बाद में अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।