- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
दूसरी मंजिल के कमरे से हजारों के गहने व नकदी ले गए बदमाश
उज्जैन। बिलोटीपुरा स्थित मुख्य रोड़ के मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर रखी गोदरेज के ताले तोड़े और हजारों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसी ने ताले टूटे देखे जिसकी सूचना महाकाल पुलिस व मकान मालिक को दी। मामले में महाकाल पुलिस जांच कर रही है।
बद्रीलाल प्रजापत पिता कन्हैयालाल 60 वर्ष निवासी बिलोटीपुरा अपने परिवार के साथ कल दोपहर में जन्मदिन के कार्यक्रम में खेड़ा खजूरिया गये थे। मेनगेट पर ताला लगा था जिसे देर रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़ा और घर के अंदर से होते हुए चढ़ाव के रास्ते दूसरी मंजिल पर पहुंचे। यहां कमरे में रखी गोदरेज के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण सहित 25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये। रात करीब 2 बजे पड़ोसी बाबूलाल प्रजापत ने मकान के ताले टूटे देखे जिसके बाद डायल 100 व मकान मालिक बद्रीलाल प्रजापत को फोन पर सूचना दी। बद्रीलाल प्रजापत ने बताया कि वह अलसुबह घर लौटे। यहां घर का सामान बिखरा पाया तथा दूसरी मंजिल के कमरे में रखी गोदरेज के कपड़े आदि बिखरे पड़े थे। बद्रीलाल प्रजापत के अनुसार चोरी गये आभूषण की कीमत लगभग 70 हजार रुपये से अधिक है, जबकि 25 हजार रुपये नगद भी गोदरेज में रखे थे।