- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या
उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते तड़के हरियाखेड़ी में मजदूरी करने वाले युवक की दोस्त ने फावड़े से सिर में वार कर हत्या कर दी। नागझिरी पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की है।
राकेश पिता बापूलाल (25) निवासी खेरियाखेड़ी राजगढ़ हालमुकाम हरियाखेड़ी त्रिवेणी यहां रहकर संजय पटेल के खेत पर मजदूरी करता था। राकेश यहां अपने पिता के साथ रहता था। तड़के करीब 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते राकेश के सिर पर फावड़ा मारकर उसके दोस्त संतोष ने हत्या कर दी।
राकेश के पिता बापूलाल शौच से लौटे तो उन्होंने राकेश को खून से लथपथ देखा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। संजय पटेल ने बताया राकेश वर्षों से उसके यहां मजदूरी करता था, जबकि संतोष उसका खास दोस्त था। साथ में बैठकर शराब पीते थे। संतोष और राकेश के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ यह कोई नहीं जानता। पुलिस ने संतोष के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है।