- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
द ग्रेट अंगार फाइट से पहले महाकाल दरबार में
उज्जैन | महाबली खली जैसे दिखने वाले हरियाणा के द ग्रेट अंगार फायटर 19 फरवरी को इंदौर में होने वाली फाइट से पहले गुरुवार को महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। अंगार ने कहा मप्र में उनकी यह पहली फाइट होगी। इस फाइट में 20 इंडियन व छह इंटरनेशनल रेसलर भाग ले रहे हैं। इंदौर में अभय प्रशाल में भी उनकी फाइट होगी। काफी समय से महाकाल दर्शन की इच्छा थी। जब वे इंदौर पहुंचे तो सबसे पहले उज्जैन आकर महाकाल से आशीर्वाद लिया।