- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
धुंध से ढंकी शिप्रा:चौबीस घंटे में रात का पारा 2.3 और दिन का तापमान 0.6 डिग्री गिरा, एक सप्ताह तक सर्दी बढ़ने की संभावना
ठंडी हवा ने 24 घंटे में सर्दी बढ़ा दी है। यही वजह है कि रात का पारा 2.3 गिरा है, जबकि दिन के तापमान में 0.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था।
असर
रबी की फसल गेहूं और चना को सर्दी की जरूरत महसूस हो रही थी। उन्नत किसान निहालसिंह पाटपाला का कहना है कि तापमान जितना बढ़ेगा, दोनों फसलों की पैदावार उतनी कमजोर होगी।
अब आगे
सर्द रहेगा मौसम- माैसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के आसमान साफ होने से एक सप्ताह तक सर्दी बढ़ने की संभावना है।