- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पहली सवारी
उज्जैन में सावन के पहले सोमवार को महाकालेश्वर की सवारी ठाट-बाठ से निकली. चांदी की पालकी में सवार बाबा महाकाल ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए और प्रजा का हाल जाना. सवारी को देखने के लिए देशभर से हजारों की तादात में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे. महाकाल मंदिर में सबसे पहले कोटी तीर्थ कुण्ड के सामने मनमहेश के रूप में विराजित महाकाल के चांदी के मुखौटे का मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजन अर्चन कराया गया. इसके बाद शंख की ध्वनि के साथ महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर मंदिर परिसर से बाहर निकले एवं नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया.
पालकी जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर आई जिला पुलिस बल द्वारा महाकाल को सलामी दी गई. जिसके बाद महाकाल नगर भ्रमण पर निकले. सवारी में विभिन्न वेश-भूषा पहने भक्त नाच-गाकर सवारी की शोभा बढ़ा रहे थे. वहीं हजारों की संख्या में शामिल हुए भक्तगण महाकाल की एक झलक पाने के लिए लालायित दिखे.