- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
नए नोट में मांगी थी रिश्वत, लेते ही पकड़ाया
नानाखेड़ा बस स्टैंड के सामने चाय की होटल पर रिश्वत लेने पहुंचे एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार सुबह रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पटवारी ५००० रुपये की रिश्वत लेने आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल थावलिया पिता अनारलाल थावलिया निवासी जवासिया सोलंकी हालमुकाम छोटी मायापुरी ने बताया मेरी और मेरे भाई तेजूलाल थावलिया की पट्टे की जमीन ग्राम जवासिया सोलंकी में है जिसे कम्प्यूटर में सरकारी जमीन बताया गया था। उसे दुरुस्त करवाने के लिए जब मैं पटवारी भेरूसिंह परमार के पास पहुंचा तो उसने मुझसे २० हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। मैंने इतनी राशि देने में असमर्थता जताई। इसके बाद १५००० रुपये में सौदा तय हुआ। पहली किश्त के रूप में ५००० रुपये देना तय हुआ।
पटवारी भेरूसिंह ने मुझसे कहा था कि पुराने नोट मत लेकर आना, नए नोट लाना। जिसकी शिकायत मैंने लोकायुक्त को ११ नवंबर को की थी। आज सुबह पटवारी ने मुझे नानाखेड़ा स्थित एक चाय की होटल पर पैसे लेकर बुलाया। इसके बाद मैंने लोकायुक्त पुलिस को सूचना दी। जब मैं वहां पहुंचा तो पटवारी भेरूसिंह ने मुझसे जैसे ही ५००० रुपये का बंडल लिया लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत के रूप में ली गई राशि के ५००० रुपये बरामद हुए हैं, जिसमें १०० के १० नोट और २००० के २ नए नोट शामिल है। आरोपी भेरूसिंह परमार पिता भागीरथ परमार महिदपुर के पास ग्राम जवासिया सोलंकी में पिछले तीन वर्षों से पटवारी के पद पर पदस्थ है।