- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
नकली सीमेंट बेचने वाले ने कोर्ट में किया सरेंडर
उज्जैन। करीब दो माह पहले पंवासा पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मक्सीरोड़ क्षेत्र स्थित एक सीमेंट गोदाम पर छापा मारकर नकली सीमेंट के व्यापार का भंडाफोड़ किया था। गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया था जिसकी रिपोर्ट पंवासा थाने में दर्ज कराई गई। उक्त व्यक्ति ने कोर्ट में सरेंडर किया जसके बाद पुलिस ने उसे रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ शुरू की है।
विजय पिता यादवलाल निवासी बजरंग कालोनी द्वारा मक्सीरोड़ क्षेत्र में नकली सीमेंट का गोदाम बनाया गया था। यहां विजय और उसके कर्मचारियों द्वारा ब्रांडेड कंपनी की सीमेंट की बोरियों को काटकर उसमें से अच्छी क्वालिटी की सीमेंट निकालने के बाद नकली व खराब हो चुकी सीमेंट की पैकिंग की जाती थी। पुलिस व प्रशासन की टीम ने दो माह पहले उक्त गोदाम में छापा मारकर एक कंपनी की 500 सीमेंट बैग बरामद किये थे इसके अलावा गोदाम में आधी खाली सीमेंट की बोरियां भी बरामद की गई थीं। पुलिस ने उसकी तलाश प्रारंभ की गई लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। लेकिन विजय ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।