- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
नगर निगम चुनाव की तैयारियां, आरक्षण की तारीख तय
उज्जैन। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है और इसके तहत चुनाव आरक्षण की तारीख तय कर दी गई है।
प्रदेश में महापौर व अध्यक्ष पदों का आरक्षण आगामी वर्ष १५ फरवरी तक होगा तथा वार्ड परिसीमन व अन्य प्रक्रिया के जो कार्यक्रम घोषित किये गये है उससे यह तय हो गया है कि नगरीय निकाय चुनाव इस साल की बजाय आगामी वर्ष के मार्च अप्रैल तक हो सकते है।
मप्र के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव राजीव निगम के अनुसार शहरों की सीमा विस्तार व वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया ही आगामी 30 जनवरी तक चलेगी। महापौर व अध्यक्ष पद के लिये आरक्षण की तारीख 20 फरवरी 2020 निर्धारित कह गई है और इसके बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होंगे। ऐसे में कई नगर निगम व नगर पालिका जहां मौजूद परिषद का कार्यकाल पूरा होने वाला है वहां अगले कुछ माह के लिये प्रशासक बैठाये जा सकते हैं।