- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
नर्सिंग होम मैनेजर पर गोली चलाने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर
तीन बदमाशों ने रात 9.30 बजे हीरामिल रोड़ पर पिस्टल से की थी फायरिंग
उज्जैन।बीती रात नर्सिंग होम के मैनेजर पर कार से घर लौटते समय हीरामिल रोड़ पर तीन बदमाशों ने मामूली विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। देवासगेट पुलिस ने मामले में धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया लेकिन एक भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। नवीन पिता बाबूलाल शर्मा निवासी प्रेम एवेन्यू नर्सिंग होम में मैनेजर हैं। वह अपने दोस्त की कार क्रमांक एमपी 13 सी 0099 से रात करीब 9.30 बजे जीरोपाइंट ब्रिज उतरकर हीरामिल रोड़ कच्चे रास्ते की तरफ से घर लौट रहा था।
यहीं पर सामने से एक्टिवा पर आ रहे तीन युवकों की कार से मामूली टक्कर हो गई। नवीन ने कार से उतरकर युवकों को कहा देखकर गाड़ी चलाओ उसी दौरान एक युवक ने कमर में लगी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। नवीन एक तरफ हुआ तो गोली कार के फ्रंट कांच में जा लगी। फायरिंग के बाद तीनों युवक मौके से भाग निकले। नवीन ने देवासगेट थाने पहुंचकर प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है।
क्राइम मीटिंग में बदमाशों पर कार्रवाई के निर्देश
अनलॉक प्रक्रिया लागू होते ही शहर में अपराधों का ग्राफ भी बढ़ा है। चोरी, लूट, ठगी सहित प्राणघातक हमले की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा शहर के थाना प्रभारी सहित पुलिस अफसरों की बैठक कंट्रोल रूम पर आयोजित की गई जिसमें अफसरों को अपराधों पर अंकुश लगाने और बदमाशों पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये।