- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
नवागत कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन पहुंचे
उज्जैन। इंदौर नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह अब उज्जैन कलेक्टर होंगे और उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्र को भोपाल में पदस्थ किया है।
आशीष सिंह पूर्व में उज्जैन नगर पालिक निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। वहीं उनके स्थान पर इंदौर नगर पालिक निगम में कमिश्नर का पद उज्जैन की पूर्व निगम कमिश्नर और वर्तमान में श्योपुर कलेक्टर प्रतिभा पाल को दिया गया है।
आशीष सिंह : सबसे पहले होगा आरडीगार्डी का इलाज और शहर की भौगोलिक स्थिति समझ कर शीघ्र शुरू करेंगे काम
उज्जैन। नवागत कलेक्टर आशीष मिश्रा आज सुबह उज्जैन पहुंच गए। महांकाल मंदिर के शिखर दर्शन कर उन्होंने अपना कार्य आरंभ किया।
यहाँ से वे हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर से दर्शन करते हुए चिंतामन की और रवाना हुए। शहर पहुँच कर सबसे पहले अक्षरविश्व से चर्चा में उन्होंने बताया की शहर की भौगोलिक स्थिति को समझ कर जल्द से जल्द शहर को दो कोरोना मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। आरडीगार्डी की व्यवस्थाओं को सबसे पहले ठीक किया जाएगा।
अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों पर कार्यवाही होगी और लॉकडाउन का भी अब सख्ती से पालन करवाया जाएगा। कलेक्टर ने आश्वस्त किया की लॉक डाउन के पालन में शहर की आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।