- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
नागरिकों को पोस्ट ऑफिसों में आज से 230 रुपए में मिलेगी ट्यूब लाइट
शहर के पोस्ट ऑफिसों में शुक्रवार से ट्यूब लाइट भी मिलेगी। केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के अंतर्गत बल्ब के बाद अब पोस्ट ऑफिसों में बाजार से कम कीमत पर कंपनी की ट्यूब लाइटें भी विक्रय की जाएगी।
सुबह 10.30 बजे देवासगेट पोस्ट ऑफिस में नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत इसका शुभारंभ करेंगे। प्रवर अधीक्षक मालवा संभाग डाक केएस तोमर ने बताया पोस्ट ऑफिस में कंपनी की ट्यूब लाइट 230 रुपए में मिलेगी। एक व्यक्ति को आईडी प्रूफ बताने पर एक ट्यूब लाइट दी जाएगी। शुरुआत में शहर में 50 हजार ट्यूब लाइट आई है। बाद में जरूरत के अनुसार मंगवाई जाएगी। देवासगेट, छत्री चौक, टॉवर चौक एवं मोतीलाल नेहरू नगर पोस्ट ऑफिस में यह विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी। ट्यूब लाइट खरीदी के लिए अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं।
बल्ब सस्ता, 85 की जगह 65 रुपए में : सरकार की योजना में पोस्ट ऑफिसों से विक्रय हो रहे कंपनी के बल्ब और भी सस्ते हो गए हैं। देवासगेट पोस्ट ऑफिस मार्केटिंग टीम के प्रमुख रवींद्र शर्मा ने बताया पहले यह बल्ब 85 रुपए में मिल रहा था। अब इसकी कीमत 65 रुपए कर दी गई है। ग्राहकों को कम रेट में ही बल्ब मिलेगा। ट्यूब लाइट और बल्ब की 3 वर्ष की वारंटी दी जाती है।