- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
पवित्र नगरी के लिए कल उज्जैन बंद, कत्लखानों पर ताले लगाने की चेतावनी
उज्जैन :- महाकाल मंदिर के आसपास दो किलोमीटर क्षेत्र से मांस की दुकानें हटाने काे लेकर स्वर्णिम भारत मंच अब तक धरना-प्रदर्शन व रैली जैसे आंदोलन कर चुका लेकिन शासन-प्रशासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर अब रविवार को लोगों से उज्जैन बंद रखने का आह्वान कर कत्लखानों पर ताले लगाने की चेतावनी दी। मंच के प्रमुख दिनेश श्रीवास्तव ने बताया व्यापारियों से सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रखने का आह्वान किया है। सुबह 11 बजे से मंच के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं आम लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मंदिर क्षेत्र के कत्लखानों पर ताले लगाने जाएंगे। मंच ने बंद में दूध डेयरी, मेडिकल, सब्जी आदि दुकानें चालू रखी जा सकती है। वहीं ऑटो-मैजिक भी चालू रखें।
ननि आयुक्त ने संत से सात दिन में दुकानें हटाने का किया था वादा
राष्ट्र संत कमलमुनि पिछले माह 1100 किमी. पैदल चलकर उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करवाने शहर आए थे। वे मंदिर क्षेत्र से मांस दुकानें व कत्लखाने हटाने को लेकर निगम आयुक्त आशीष सिंह से मिले थे। आयुक्त ने सात दिन में दुकानें हटाने काे कहा था। लगता है आयुक्त ने संत से मजाक किया। 2 माह हो गए अब तक दुकानें नहीं हटी।