- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
पहाड़ी काट खत्म कर दिया 60 डिग्री का कर्व:सड़क पर 3 साल में हो चुकी 163 मौतें
उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे के दो अंधे मोड़ सीधे हो गए। एक मोड़ के लिए पहाड़ी ने रास्ता दिया। नया रास्ता निकाले जाने के बाद अब यहां जिंदगी हादसे से बच रही है। 1 किमी के ये दोनों ही मोड़ ब्लैक स्पॉट थे जहां 60 डिग्री के कर्व होने से गाड़ी चलाने वालों को सौ मीटर आगे तक का कुछ नजर नहीं आता था इसी कारण तीन साल में इस मार्ग पर 163 लोग जान गंवा चुके थे।
भैरवगढ़ क्षेत्र में उन्हेल रोड के अंधे मोड़ पर 28 जनवरी 2019 को एक साथ बारह लोगों की हादसे में मौत के बाद भास्कर ने इस मार्ग के अंधे मोड़ों को लेकर लगातार मुहिम चलाई, जिसकी बदौलत जिस जगह हादसा हुआ वह अंधा मोड़ तो ठीक हुआ ही, उससे एक किलोमीटर आगे सोडंग का भी 60 डिग्री कर्व ठीक हो गया। मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने यहां पहाड़ काटकर नया रास्ता निकाल दिया है। सौ मीटर का यह नया रास्ता निकाले जाने से अंधा मोड़ खत्म हो गया और हादसे की आशंका भी कम हो गई।
3 महीने लगे, नए रास्ते से खतरा भी कम हुआ
एमपीआरडीसी के सहायक महाप्रबंधक एसके मनवानी ने बताया 3 महीने की मेहनत के बाद पहाड़ी काटकर रास्ता निकला है, जिसके पीछे उद्देश्य भी यही है कि बस लोग हादसे के शिकार न हों। लोगों को भी गति पर ध्यान देना होगा। स्पीड कम नहीं करने से बड़े हादसे हो जाते हैं।