- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
पुलिस आईजी का वार्षिक निरीक्षण, पत्थरबाजी, लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी
एएसपी रविन्द्र वर्मा से टीयर गन व हैंड ग्रेनेड फिकवाए इसके बाद बारी आई थाना प्रभारियों की। थाना प्रभारियों को टीयर गन चलवाने के दौरान देवासगेट टीआई राममूर्ति शाक्य को गन थमाई गई। उन्होंने तीन बार गन चलाने के लिये ट्रिगर दबाया लेकिन वह गन नहीं चला पाईं जिसे आईजी के रीडर ने नोट किया। आईजी के निरीक्षण में एएसपी से थाना प्रभारी स्तर के अफसरों की परेड हुई। लंबे समय बाद इस तरह किसी आईजी ने निरीक्षण किया। आज लाइन में 30 से अधिक हैंड ग्रेनेड चले और टीयर गन का भी प्रयोग हुआ।


लाइन में परेड के लिये निरीक्षक स्तर के अधिकारी से लेकर आरक्षक मौजूद थे। परेड का नेतृत्व आरआई आर्य द्वारा किया गया। पुलिस बैंड द्वारा बजाये गये देशभक्ति गीतों की धुन पर परेड शुरू हुई। सबसे आगे निरीक्षक स्तर के अधिकारी सलामी दे रहे थे। उनके पीछे ट्राफिक पुलिस, डॉग स्क्वॉड, घुड़सवार दल चल रहे थे। परेड, बलवा ड्रील के बाद आईजी निरीक्षकों से मिले।
