- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
पुलिस के नए प्रयोगों से हादसे की संभावना
आगामी सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की शाही व अंतिम सवारी निकलना है। इसके लिये पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इन्हीं तैयारियों के चलते पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिये नए प्रयोग भी किये जा रहे हैं। पुलिस ने राम मंदिर के बाहर से रामघाट तक बीच सड़क में बैरिकेडिंग लगा दी है जिनमें मजबूती भी नहीं। इससे सवारी के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है।महाकालेश्वर की किसी भी सवारी के दौरान आज तक राम मंदिर से रामघाट तक भीड़ प्रबंधन के नाम पर बैरिकेडिंग नहीं की गई है क्योंकि संकरा मार्ग और रामानुजकोट के मोड़ पर भीड़ के दबाव के चलते बैरिकेडिंग से पुलिसकर्मी हमेशा मशक्कत करते नजर आते हैं।
यहां हादसे की संभावना भी अधिक होती है। श्रावण मास और भादव मास में अब तक निकली सवारियों के दौरान पुलिस द्वारा उक्त जगह पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी लेकिन महाकालेश्वर की शाही सवारी पर लाखों की संख्या में जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों द्वारा इस बार राम मंदिर से रामघाट तक बैरिकेडिंग कर दी गई है।