- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
प्रतिबंध के बाद भी प्रदर्शन:उज्जैन में बैनर को कपड़ों की तरह पहनकर युवक कांग्रेस ने पूछा मोदी जी हम युवाओं के हिस्से की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी
कोरोना काल में भी राजनीति चरम पर है। गुरुवार को उज्जैन में युवक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बैनर को कपड़ों की तरह पहन लिया। इस बैनर पर लिखा था मोदी जी हम युवाओं के हिस्से की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी। वैक्सीनेशन में आ रही दिक्कतों से अफसरों को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। 18+ युवाओं को वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग ना मिल पाने से नाराजगी थी। युवक कांग्रेस द्वारा वैक्सीन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता व जिला अध्यक्ष ने बैनर को कपड़े की तरह पहना और लिखा मोदी जी हम युवाओं के हिस्से की वैक्सीन विदेश क्यो भेज दी। अगर ये सवाल पूछना अपराध है तो हां में अपराधी हूं। शहर में कोरोना कर्फ्यू व धारा 144 भी लागू है। बावजूद इसके जिला युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।।
जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने कहा कि आज हमने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ऐसा ही चलता रहा तो 3 साल में उज्जैन के युवाओं का एक डोज पूरा होगा। राष्ट्रपति को स्वास्थ्य समितियां अपने हाथ मे लेकर स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा दिलवा देना चाहिए। घर घर वैक्सिनेशन हो यही युवक कांग्रेस की मांग है। तहसीलदार श्रीकांत शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि जिला युवक कांग्रेस द्वारा वैक्सीन को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।