- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
प्रतिमा विसर्जन-दशहरा के लिए गाइडलाइन जारी:उज्जैन में दशहरा पर निकलेगी महाकाल की सवारी
देवी दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि उत्सव कल खत्म हो जाएगा। इसके बाद दशहरे के दिन भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। शुक्रवार 15 अक्टूबर 2021 अश्विन शुक्ल दशमी को विजयादशमी (दशहरा पर्व) मनाया जाएगा। दशहरे के दिन भगवान श्री महाकाल की सवारी महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकलेगी।
सभा मंडप में श्री महाकालेश्वर भगवान के पूजन-अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान जाएगी। वहां शमी के वृक्ष के नीचे बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन होगा। पूजन के बाद सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर आएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि कोविड – 19 महामारी के चलते व्यवस्था में लगे सभी लोगों को मास्क पहनना होगा। सवारी में सीमित संख्या में अधिकृत व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।
मूर्ति विसर्जन व दशहरा की गाइडलाइन जारी
रामनवमी पर्व के साथ नवरात्रि पर्व भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद देवी प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रतिमा विसर्जन में केवल 10 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। इस दौरान किसी भी तरह का जुलूस व रैली प्रतिबंधित रहेंगे। पूजा स्थलों पर 50 % क्षमता के साथ श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। आतिशबाजी व डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।