- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सजने लगे गिरजाघर
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव से पहले गिरजाघरों में आकर्षक रोशनी सजाई गई है। मसीही मंदिर चर्च परिसर और ईसाई समाज में उल्लास का वातावरण बना है।
उज्जैन. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव से पहले गिरजाघरों में आकर्षक रोशनी सजाई गई है। मसीही मंदिर चर्च परिसर और ईसाई समाज में उल्लास का वातावरण बना है। यहां रविवार को सुबह 10 बजे से चल समारोह निकाला जाएगा, वहीं इसी दिन शाम 6 बजे क्रिसमस ट्री की आराधना होगी। साथ ही 20 से 24 दिसंबर तक प्रतिदिन रात 8 बजे से कैरोल्स पार्टी का आयोजन होगा।
सांता के रूप में सजे स्कूली बच्चे
शुक्रवार को मसीही मंदिर में स्कूली बच्चों को एक जैसे परिधान में सजाया गया। उन्हें सांता के रूप में देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा था। सड़क पर जब ये वापस स्कूल जाने के लिए निकले तो वाहन चालक रुककर इनके फोटो खींचने लगे।
हर साल मनाया जाता है ऑल सोल डे
पूर्वजों की याद और उनकी आत्म शांति के लिए ईसाई समुदाय द्वारा हर साल ऑल सोल डे मनाया जाता है। उज्जैन के ऋषिनगर स्थित संत मेरी कैथोलिक चर्च के फादर जॉन ने बताया कि कैथोलिक ईसाई समुदाय द्वारा मृत विश्वासी दिवस के रूप में यह मनाया जाता है। इस दिन समुदाय के अनुयायी परिजनों की कब्र को सुबह से सजाते हैं। रंग-रोगन कर पुष्प सज्जा कर मोमबत्ती लगाते हैं। सामूहिक पवित्र पूजन और प्रार्थनाएं की जाती हैं। मान्यता के अनुसार मृत परिजनों के जिन गुनाहों की भरपाई रह जाती है। उनके उन गुनाहों की क्षमा प्रार्थना इस दिन पर परिजन मांगते हैं, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।