- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
फर्जी आधार कार्ड बनाकर की शादी, 45 दिन में 7 लाख का माल बटोर भागी
उज्जैन :- शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक धोखेबाज दुल्हन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उज्जैन के एक दलाल के साथ उसने राजस्थान के एक व्यापारी से जैन समाज की लड़की बनकर शादी की और फिर 45 दिन साथ रहकर व्यापारी के घर से सोने के जेवर व 6 लाख रुपए सहित कुल सात लाख का माल बटोर लाई। आरोपी दुल्हन की तलाश में राजस्थान पुलिस भी इंदौर आई थी, जो उसे गिरफ्तार कर साथ ले गई।
इंदौर एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया पकड़ी गई महिला का नाम माया पति मुकेश ठाकुर निवासी गोमा की फैल है। उसने जनवरी 2017 में खुद को जैन समाज का बताकर उज्जैन के संजय नामक दलाल की मदद से राजस्थान के कोटा स्थित कुनहाड़ी जिले के व्यापारी मनोज पिता बसंती जैन (32) के साथ विवाह किया था।
मनोज से आरोपी माया नेहा जैन बनकर मिली थी। दलाल संजय ने उसके फर्जी माता-पिता भी तैयार करवाए थे और मनोज से शादी करवा दी थी। नेहा 45 दिन तक वहां रही और शादी में मिले जेवर सहित छह लाख रुपए लेकर भाग आई। ये रुपए नेहा, संजय और उनके गिरोह ने बांट लिए थे। घटना के बाद मनोज जैन ने कुनहाड़ी थाने में नेहा जैन के नाम से एफआईआर दर्ज करवाई थी।
राजस्थान पुलिस द्वारा क्राइम ब्रांच को दी थी। इस पर क्राइम ब्रांच ने पड़ताल की तो पता चला नेहा का असली नाम माया ठाकुर है। माया ने 11 साल पहले मुकेश ठाकुर से शादी की थी। उसकी एक बेटी भी है, लेकिन पति से झगड़ों के बाद वह अलग रहने लगी थी। संजय ने रुपए कमाने के लिए फर्जी शादी करने का रास्ता बताया तो वह इस धंधे में जुड़ गईं।
माया ने बताया संजय ने उसे जैन समाज की लड़की बताकर मनोज जैन के परिवार को उसका फोटो भेजा था। फोटो पसंद करने के बाद रिश्ता पक्का करवाने भी वही उसे लेकर गया था। इसके लिए उसने उज्जैन में नेहा जैन के नाम से उसका आधार कार्ड भी तैयार करवाया था ताकि उस पर राजस्थान का परिवार विश्वास कर सके।