- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
फव्वारा चौक पर कार्रवाई:न्यायालय आदेश पर किराएदार से दुकान खाली करवाई,
नोटिस के बाद भी दुकान खाली नहीं कर रहा था किराएदार
तहसील न्यायालय के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने फव्वारा चौक स्थिति दुकान को खाली करवाकर आवेदक को कब्जा सौंपने की कार्रवाई की। इस मामले में दुकान की मालिक चमेली बाई व उनके पुत्र राजकुमार पिता राजमल जैन की तरफ से न्यायालय में आवेदन दिया गया था।
किराएदार राधेश्याम पिता रामचंद्र द्वारा दुकान को खाली नहीं किया जा रहा है। इस पर तहसील न्यायालय से संबंधितों को नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लंबे समय तक न्यायालय में चले इस प्रकरण में नगर के तहसीलदार के आदेश पर राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दुकान पर दो ताले लगे थे।
पंचनामा बनाकर टीम ने इन तालों को तोड़ा इस बीच राधेश्याम पिता रामचंद्र भी मौके पर आ गए थे। दुकान में किराने का सामान भरा हुआ था जो यह अपने साथ ले गए। बाद में टीम ने उक्त दुकान की सुपुर्दगी नया ताला लगाकर चाबी सौंपकर राजकुमार जैन को दी। टीम में अनिल शिंदे, कोतवाली एसआई लाखन सिंह नागर, आरक्षक धर्मेंद, जीवन यादव, मांगीलाल, मनीष जैन आदि शामिल थे।