- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
फेसबुक पर लाइव… दोस्तों से कहा….लड़कियों के चक्कर में मत पडऩा और जहर खा लिया
पिता ने कहा वह घर आया और गिर गया
उज्जैन।विक्रम यूनिवर्सिटी कैम्पस में रहने वाले युवक ने शनिवार शाम खुद को फेसबुक पर लाइव किया और दोस्तों से कहा कि लड़कियों के चक्करर में मत पडऩा इसके बाद युवक ने जहर खाया और घर पहुंचा जहां से परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
अभय पिता हेमंत द्रोणावत 22 वर्ष निवासी यूनिवर्सिटी कैम्पस शनिवार शाम करीब 6 बजे त्रिवेणी पहुंचा। यहां अभय ने स्वयं को फेसबुक पर लाइव किया। दोस्तों ने उसे देखा तो वह कह रहा था कि दोस्तों लड़कियों के चक्क में मत पडऩा। इसके बाद अभय ने जहर खा लिया। उसको फेसबुक पर लाइव देखने वाले दोस्तों ने बताया कि अभय ने किन कारणों के चलते जहर खाया इसकी जानकारी नहीं है।
हेमंत द्रोणावत युनिवर्सिटी लाइयब्रेरी में भृत्य हैं। उन्होंने बताया कि अभय मेडिकल पर काम करता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। कभी कभी शराब पी लेता था। शाम 7 बजे के करीब वह घर पहुंचा और गिर गया। उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां करीब 30 मिनिट उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मृत्यु किन कारणों के चलते हुई इसकी जानकारी नहीं।
शेयर वीडियो ब्लॉक किये पुलिस करेगी जांच
माधवनगर पुलिस ने बताया कि अभय के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पीएम कराया गया है। उसके द्वारा फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर किया था जिसे किसी ने ब्लॉक किया है। अभय ने किन कारणों के चलते जहर खाया इसकी जांच की जा रही है।