- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
‘बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट देंगे’, मैसेज पढ़कर रिप्लाई किया तो ठगे गए
- बिजली कंपनी को हथियार बनाकर निकाला ठगी का नया तरीका
- उन्होंने मैसेज में बताए गए बिजली कंपनी के अधिकारी का मोबाइल नंबर पर संपर्क किया
गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश राय के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि आप ने अपना बिजली का बिल समय पर जमा नहीं किया है। शाम 7.30 बजे तक बिजली बिल राशि ऑनलाइन जमा नहीं हुई तो आपका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। प्रकाश मैसेज पढ़कर घबरा गए क्योंकि उनका वास्तव में पिछले महीने का बिजली बिल और करंट का बिल जमा नहीं था। उन्होंने मैसेज में बताए गए बिजली कंपनी के अधिकारी का मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
खुद को बिजली कंपनी का अधिकारी बता रहे व्यक्ति ने प्रकाश को एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहाञ, जैसे ही प्रकाश ने एप डाउनलोड किया और उस पर आए कोड को फोन लाइन पर मौजूद व्यक्ति ने मांगा, कोड देते ही प्रकाश के बैंक खाते से 1 लाख 96 हजार रुपए निकल गए। दरअसल, यह मैसेज बिजली कंपनी की तरफ से नहीं भेजा गया था बल्कि ये कारनामा ऑनलाइन ठगों का था। प्रकाश जैसे शहर में सैकड़ों लोग हैं, जिनके पास हर दूसरे दिन इस तरह के मैसेज अनजान नंबरों से आ रहे हैं।
1.99 लाख रुपए ठगे
अमलताश काॅलोनी निवासी मुनेंद्र प्रताप सिंह के पास 31 जुलाई को मोबाइल पर मैसेज आया कि आपने बिजली बिल नहीं भरा है, आपका बिजली कनेक्शन रात 9.30 बजे काट दिया जाएगा। आप बिजली अधिकारी देवेश जोशी के मोबाइल नंबर 9339172279 पर संपर्क करें। इसके बाद मुनेंद्र ने अपना बिल 4890 रुपए जमा कराया और देवेश को सूचना दी। देवेश ने कहा कि यह राशि तो चार दिन बाद आएगी। देवेश ने मुनेंद्र को बातों में फसाकर ओटीपी पूछे और इस दौरान उसके एचडीएफसी बैंक के खाते से चार बार में 198996 रुपए निकल गए।