- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
बारिश के चलते शिप्रा उफान पर
पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के चलते शिप्रा मंगलवार को उफान पर आ गई। सुबह छोटे पुल से दो फीट ऊपर पानी बह रहा था। पिछले दो दिनों से शिप्रा के जलस्तर बढ़ता रहा और मंगलवार को छोटे पुल को पार कर गया।
मौसम में परिवर्तन के चलते पिछले दो दिनों में ढाई इंच बारिश हुई। हालांकि सोमवार को तेज बारिश नहीं हुई लेकिन आसपास के क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश से शिप्रा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही जिससे वह उफान पर आ गई। इससे रामघाट पर बने छोटे मंदिर जलमग्न हो गए। साथ ही नदी में फैली गंदगी भी साफ हो गई। सोमवार को दिन में बूंदाबांदी के बाद शाम को भी बारिश हुई।
वहीं मंगलवार सुबह बादल छाए रहे लेकिन फिर धूप निकल आई। धूप तीखी होने से लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया। दोपहर तक लोग पसीने से तरबतर हो गए। सोमवार को अधिकतम तापमान ३३ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २२.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में अभी तक कुल बारिश ९५४ मिमी दर्ज की गई।
गंभीर डेम का जलस्तर यथावत
गंभीर डेम का जलस्तर २२५० पर यथावत है। अभी गंभीर डेम में पानी की आवक नहीं हो रही है इसलिए डेम के गेट बंद हैं।