- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
बिना बिजली के ही लहलहाएंगे खेत, ऐसे होगा सबकुछ…
उज्जैन :- बढ़े हुए बिजली बिल, खराब ट्रांसफॉर्मर और जब तब गुल होने वाली बिजली से अब किसानों को राहत मिलेगी। किसानों के खेत अब बगैर बिजली कनेक्शन के भी लहलहाएंगे। ऐसा सरकार की ओर से सोलर पंप कनेक्शन पर दिए जा रहे 80 से 90 फीसदी तक अनुदान से होगा। योजना के तहत किसान पांच हॉर्स पॉवर कनेक्शन महज 68 हजार रुपए में ले सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 4.11 लाख रुपए है।
सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए
सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना शुरू की है। इसमें किसानों को 1 से लेकर 10 एचपी तक सोलर सबमर्सिबल कनेक्शन ले सकता है। इन्हें मामूली खर्च में स्थापित किए जा रहा है। अगर 3 हॉर्स पॉवर का कनेक्शन लगाना है तो उसे 34 हजार जमा करना पड़ेगा। वहीं 5 हॉर्स पॉवर के कनेक्शन में यह राशि सिर्फ 68 हजार रुपए रहेगी। वही इन कनेक्शन से 150 से 200 फीट गहराई तक आसानी से पानी लिया जा सकेगा। सोलर कनेक्शन के बाद किसान को बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही हर महीने बिल जमा करना पड़ेगा। यही नहीं, सोलर पंप कनेक्शन पर पांच साल तक रखरखाव भी नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों की मानें तो एक बार कनेक्शन लेेने पर 15 से 20 वर्ष तक यह काम करेगा। किसान एमपी ऑनलाइन से आवेदन कर सकते हैं।