- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाई रजत चौरस, मुंबई के भक्त ने 5 लाख रुपये का दान दिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं जो की मंदिर की व्यवस्थाएं देखकर मंदिर में नगद राशि व बाबा महाकाल की सेवा मे आने वाली सोने चांदी की सामग्री दान करते ही रहते हैं। आज भी चंद्रपुर से आए एक श्रद्धालु ने जहां बाबा महाकाल को रजत चौरस अर्पित की तो वहीं मुंबई के भक्त ने 5 लाख रुपये का दान दिया।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में चन्द्रपुर से पधारे सबरजीत सिंह द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के चिराग शर्मा की प्रेरणा से 2 नग चांदी के चौरस भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 1055 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर निशुल्क अन्नक्षेत्र हेतु पुरोहित शिवम व्यास (लड्डू गुरु) व प्रोटोकॉल सहायक चंद्रप्रकाश शर्मा की प्रेरणा से महाराष्ट्र मुम्बई निवासी प्रशान्त गुंजालकर ने 5 लाख रुपये की नगद राशि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को दान में दी। साथ ही श्री गुंजालकर द्वारा चिंतामण-जवासिया पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर गौशाला में रुपये 50 हज़ार की लागत का गौवंश हेतु स्ट्रेचर भी दान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के चन्द्रप्रकाश शर्मा द्वारा दानदाता का दुपट्टा व प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गयी।