- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
भर गया मंगलनाथ का भंडार, मई में पूजन से सरकारी खजाने में आए 41 लाख रुपये
सार
विस्तार
उज्जैन में मई माह में श्री मंगलनाथ मंदिर के भंडार भर गए। मंदिर में शासकीय पूजन की रसीदों से लगभग 41 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी/अध्यक्ष श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के नेतृत्व में मंगलनाथ मंदिर पर विकास एवं विस्तार कार्य के साथ ही श्रद्धालुओं को शीघ्र एवं सुगमता पूर्वक दर्शन हो जाए ऐसा प्रयास किया जाता है। ताकि बाबा मंगलनाथ के भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही श्री मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन, कालसर्प दोष, श्रापित दोष, अंगारक दोष, कुम्भ विवाह, अर्क विवाह एवं अन्य पूजनों हेतु देश-विदेश से आने वाले यजमानों की पूजन शासकीय रसीदें कटवाई जाकर मंदिर के विद्वान पंडित/आचार्यगणों द्वारा संपूर्ण विधान के साथ संपन्न करवाई जाती है। मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक पाठक ने बताया कि माह मई-2024 में इन पूजनों हेतु शासकीय रसीदें काटी गई, जिससे मंदिर समिति को राशि रूपए- 41,73,928/- की आय प्राप्त हुई हैं। मई-2024 में मंगलनाथ मंदिर की दिनांक-31.05.2024 को भेंट पेटी खोली गई, जिससे मंदिर को राशि रुपये-10,13,820 की आय हुई है।
प्रशासक ने किया दानदाता का सम्मान
इंदौर निवासी कर्ण एवं ऐश्वर्या महाड़िक ने श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति को 21 हजार रुपये का दान का चेक भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासक केके पाठक ने दोनों को अंग वस्त्र पहनाए और प्रसाद दिया गया। मंगलनाथ मंदिर के पुजारी महंत निरंजन भारती ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।