- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
भाजपा ने 54 वार्डों में तैनात किये पालक, व्यवस्थापक और समयदानी
उज्जैन | भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को प्रत्येक बूथ पर चुनौती देने की योजना पर काम कर रही है। यहां तक कि पार्टी ने सभी 54 वार्डों में एक समयदानी कार्यकर्ता की तैनाती दूसरे वार्ड से की है और यह समयदानी कार्यकर्ता संबंधित वार्ड में रहकर वार्ड के सभी बूथ के लिये प्रत्येक बूथ के मान से 13-13 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी प्रदान कर रहे हैं।
यही नहीं भाजपा ने समयदानी कार्यकर्ता के साथ साथ प्रत्येक वार्ड में मंडल पदाधिकारी को वार्ड पालक तथा वार्ड व्यवस्थापक भी तैनात किया है। संबंधित मंडल पदाधिकारी जिस वार्ड में हैं वहां वार्ड पालक और व्यवस्थापक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। समयदानी कार्यकर्ता प्रत्येक माह में पूरे सात दिन वार्ड में रहकर बूथ स्तर की कमेटियों का गठन कर रहे हैं। बूथ स्तर पर भी वार्ड के कार्यकर्ताओं और संबंधित बूथ के क्षेत्र में आने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके अलावा पार्टी ने वार्ड में एक वार्ड विस्तारक की भी तैनाती की है। जहां प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस अभी वार्ड स्तर पर कमेटियां ही गठित नहीं कर पाई है, वहीं भाजपा में वार्ड और बूथ पर चार स्तर पर कार्य हो रहा है।
इनका है कहना
भाजपा ज्यादा से ज्यादा जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़कर काम करने में विश्वास करती है और बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है। समयदानी कार्यकर्ता प्रत्येक माह में 7 दिन संबंधित वार्ड में ही रहेंगे। समन्वयक तथा वार्ड संरक्षक उनका सहयोग कर बूथ कमेटी गठन में सहायता करेंगे।
अमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एवं उज्जैन दक्षिण प्रभारी समयदानी अभियान