- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
भिखारी ने ट्रेन में बच्चे को चांटा मारा
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खडी बरेली इंदौर एक्सप्रेस के स्लिपर कोच में इंदौर के लिये यात्रा कर रही महिला के बच्चे को भिखारी ने चांटा मार दिया। आरपीएफ जवान ने भिखारी को पकड़ा और थाने लेकर पहुंचा। यहां से मौका पाकर भिखारी ने दौड़ लगा दी, जिसे फिर परिसर से पकड़कर लाए।
इंदौर में रहने वाली महिला अपने 8 वर्षीय बच्चे के साथ बरेली इंदौर एक्सप्रेस के स्लिपर कोच में इंदौर के लिये यात्रा कर रही थी। ट्रेन प्लेटफार्म 1 पर खड़ी थी। उसी दौरान एक भिखारी कोच में चढ़ा और महिला से रुपये मांगने लगा। महिला ने इंकार किया तो भिखारी ने उसके बच्चे को चांटा मार दिया और दूसरे कोच में जाकर छुप गया।
महिला ने आरपीएफ के जवान को जानकारी दी। चार कोच में तलाश के बाद उक्त भिखारी को जवान ने पकड़ा और थाने में ले जाकर बैठा दिया। कुछ देर बाद मौका पाकर भिखारी ने दौड़ लगा दी। आरपीएफ जवान उसके पीछे दौड़ा और परिसर से पकड़कर लाया। महिला का कहना था कि ऐसे लोगों की वजह से ट्रेन में अकेले सफर करने में भी डर लगता है, जबकि कोच में सुरक्षा की व्यवस्था नहीं रहती।