- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और बेटे ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नौ दिवसीय शिव नवरात्रि महोत्सव चल रहा है। मंगलवार को शिवनवरात्री के छटवें दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे और पुत्र महाआर्यमान बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह के बाहर चांदी द्वार से बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन व आरती की, इसके बाद नंदी हॉल में बैठे और ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन अर्चन के लिए सिंधिया परिवार से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे और उनका पुत्र महाआर्यमान उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वर्जित होने पर चांदी द्वार से ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया।
प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमान के उज्जैन आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंदिर पहुंच गए थे, जिन्होंने प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमान का स्वागत किया। भाजपा नेता संजय ठाकुर ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमन काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन किया।